भारत का भौतिक स्वरूप पाठ 2 अति लघु उतरीय प्रश्न | NCERT Solution For class 9th Geography के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों को पाठ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी सवालों का जवाब पढ़ने के लिए मिलेगा इसलिए ब्लॉक पोस्ट को जरुर पढ़ें ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी और भी अच्छी हो सके तो चलिए शुरू करते हैं |
भारत का भौतिक स्वरूप कक्षा 9 Chapter 2 MCQ Question Answer
सही विकल्प का चयन करें-
1 एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-
(a) तट,
(c) द्वीप,
(b) प्रायद्वीप,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
2 भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-
(a) हिमाचल,
(b) पूर्वांचल,
(c) उत्तरांचल,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b) पूर्वांचल,
3 गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-
(a) कोरोमंडल,
(b) कन्नड,
(c) कोंकण,
(d) उत्तरी सरकार।
उत्तर-(c) कोंकण,
4 पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर-
(a) अनाईमुडी,
(b) महेंद्रगिरि,
(c) कंचनजुंगा,
(d) खासी।
उत्तर-(b)
5 भारत का कौन-सा स्थान तीन सागरों के मिलन स्थल पर स्थित है ?
(a) पुडुचेरी,
(b) कन्याकुमारी,
(c) गोवा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
6 निम्न हिमाचल एवं शिवालिक के बीच में स्थित लंबवत घाटी को किस नाम से जाना जाता है?
(a) दून.
(b) वुग्याल,
(c) खैवर,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
7 अरावली और विन्ध्याचल पहाड़ियों के बीच कौन-सा पठार स्थित है ?
(a) दक्कन का पठार,
(b) पामीर का पठार,
(c) मालवा का पठार,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
8 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पर स्थित एक ज्वालामुखी द्वीप का नाम क्या है?
(a) लक्षद्वीप,
(b) बैरनद्वीप,
(c) मालदीव,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
9 प्रवाल भित्ति से बना एक द्वीप को किस नाम से जाना जाता है ?
(a) लक्षद्वीप,
(b) निकोबार द्वीप,
(c) बैरनद्वीप,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
10 दो नदियों के बीच बने भूभाग को क्या कहा जाता है ?
(a) गलियारा,
(b) दोआब,
(c) लैगून,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
11 हिमालय की सर्वाधिक ऊँची श्रृंखला कौन-सी है ?
(a) कंचनजुंगा,
(b) काराकोरम,
(c) एवरेस्ट,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
12 भारत में हिमालय की सर्वाधिक ऊँची शृंखला का नाम क्या है ?
(a) नंगा पर्वत,
(b) नंदा देवी,
(c) कंचन जुंगा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
13 हिमालय भारत के किस भाग में स्थित है ?
(a) पूरब,
(b) पश्चिम,
(c) उत्तर,
(d) दक्षिण।
उत्तर-(c)
भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर Ncert Solutions
1 भूगर्भीय प्लेटें क्या हैं ?
उत्तर-पृथ्वी के अन्दर हलचलों के कारण ऊपर उठती हुई तरंगों द्वारा ऊपरी परत फटकर बड़े-बड़े टुकड़ों में बँट जाती है, जिन्हें ‘भू-गर्भीय प्लेटें’ अथवा ‘स्थालमंडली प्लेटें’ कहते हैं।
2 आज के कौन-कौन-से महाद्वीप गोंडवानालैंड के भाग थे ?
उत्तर-(क) दक्षिणी अमेरिका,
(ख) अफ्रीका,
(ग) आस्ट्रेलिया,
अंटार्कटिका आदि।
3 हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताएँ।
उत्तर-(क) महान हिमालय- सबसे उत्तरी तथा सबसे ऊँची इस श्रेणी को सर्वोच्च हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं।
(ख) सर्वोच्च हिमालय के दक्षिण में मध्य हिमालय है। इसे हिमाचल श्रेणी भी कहते हैं।
(ग) हिमालय की दक्षिणतम श्रेणी को बाह्य हिमालय या निम्न हिमालय या शिवालिक श्रेणी कहा जाता है।
4 अरावली और विंध्याचल पहाड़ियों के बीच में कौन-सा पठार स्थित है ?
उत्तर-अरावली और विंध्याचल पर्वत श्रेणियों के बीच मालवा पठार स्थित है।
5 भारत के उस द्वीप-समूह का नाम बताएँ जो प्रवाल भित्ति के है।
उत्तर-लक्षद्वीप।
भारत का भौतिक स्वरूप के नोट्स
6 अरब सागर कैसे बना था ?
उत्तर-जिस समय हिमालय का निर्माण हो रहा था, प्रायद्वीपीय पठार के उत्तर-पश्चिमी भाग में एक विस्तृत ज्वालामुखीय उद्गार हुआ। इसमें पठार का पश्चिमी भाग टूटकर निमज्जित हो गया। हिन्द महासागर का जल इस निमज्जित गर्त में भर गया और इस प्रकार अरब सागर का निर्माण हुआ।
7 पूर्वी हिमालय के दो दरों के नाम बताएँ।
उत्तर-(क) वोमडिला,
(ख) नाथूला।
8 भारत का कौन-सा स्थान तीन सागरों पर स्थित है ? सागरों के नाम लिखें।
उत्तर-कन्याकुमारी।
तीन सागर हैं- अरब सागर, हिंद महासागर तथा बंगाल की खाड़ी।
9 उन हिमानियों के नाम लिखें जिन से गंगा तथा यमुना निकलती है।
उत्तर-गंगा गंगोत्री हिमानी तथा यमुना यमुनोत्री से निकलती है।
10 दक्कन के पठार की पर्वत श्रेणियों के नाम बताएँ।
उत्तर-दक्कन के पठार की पर्वत श्रेणियाँ हैं- महाराष्ट्र तथा कर्नाटक में सह्याद्रि, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में नीलगिरि तथा अन्नामलाई।
भारत का भौतिक स्वरूप अभ्यास प्रश्न के उत्तर
11 सतपुड़ा श्रेणी कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर-सतपुड़ा श्रेणी मध्य प्रदेश तथा गुजरात में स्थित है। यह वनों से ढकी हुई है। नर्मदा तथा तापी नदियाँ इन राज्यों में से होकर बहती हैं और फिर अरब सागर में गिरती हैं।
12 उन दो राज्यों के नाम बताएँ जिन से होकर महानदी बहती है।
उत्तर-महानदी मध्य प्रदेश तथा उड़ीसा से होकर बहती है। यह मध्य प्रदेश से निकलती है और उड़ीसा में से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
13 प्रवाल वलय किसे कहते हैं ?
उत्तर-प्रवाल वलय कोरल निक्षेपों से बना एक नाल आकार या वलयाकार द्वीप होता है।
14 देश के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी का नाम लिखें यह कहाँ पर है।
उत्तर-बैरन द्वीप देश का एकमात्र ज्वालामुखी है जो अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
15 उन दो राज्यों के नाम लिखें जिन से होकर दामोदर नदी बहती है।
उत्तर-बिहार तथा पश्चिमी बंगाल। Ncert