Class 10 History Chapter 4 औद्योगीकरण का युग Notes in Hindi

औद्योगीकरण का युग प्रश्न उत्तर, class 10, notes in hindi, pdf,mcq, क्वेश्चन आंसर के इस ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है , आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी के लिए इस पाठ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सवालों को कवर किया गया है , आप इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा read करे क्योकिं पाठ से जुड़ी हर छोटे सवाल को इस पोस्ट पर कवर किया गया है |

औद्योगीकरण का युग क्वेश्चन आंसर

✔️औद्योगीकरण का युग पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
✔️औद्योगीकरण का युग पाठ 5 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
✔️औद्योगीकरण का युग पाठ 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर

1 भारत का पहला लौह एवं इस्पात संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया ?
उत्तर-
1912 में जे० एन० टाटा ने जमशेदपुर में।

2 भारत में पहली कपास मिल कब खोली गई।
उत्तर-
1854 ई० में।

3 कब कहाँ तथा किस के द्वारा पहली सूती कपड़ा मिल भारत में स्थापित की गई?
उत्तर-
-1853 में भारत में पहली सूती कपका मिल कचासजी नाना गाया मुंबई में स्थापित की गई थी |

4 ब्रिटिश काल में भारत में कितनी जूट एवं सूती मिले थी ?
उत्तर-
ब्रिटिश काल में 1901 में 40 जूट मिल तथा 1905 में 206 सूती कपड़ा मिल भारत मेें थी।

5 इंगलैंड में सबसे पहले कारखाने कब खुले ?
उत्तर-
1730 के दशक में।

6 इंगलैंड का कौन-सा नगर फिनिशिंग सेंटर के रूप में विकसित हुआ ?
उत्तर
-लंदन।

औद्योगीकरण का युग class 10 notes

7 इंगलैंड के सबसे फलते-फूलते दो उद्योग कौन-कौन से थे ?
उत्तर-
(क) सूती उद्योग, (ख) कपास उद्योग।

8 न्युकॉमेन द्वारा बनाए गए भाप के इंजन का किसने सुधार किया ?
उत्तर
-जेम्स वाट ने।

9 नए युग का प्रतीक कौन था ?
उत्तर-
कपास नए युग का प्रतीक था।

10 यूरोपीय मैनेजिंग एजेन्सियाँ किस प्रकार के उद्योगों में रुचि रखती थी?
उत्तर-
चाय और कॉफी के बागान में।

11 भारतीय कर्मकारों, कलाकारों, किसानों और मजदूरों की दशा क्यों खराब थी?
उत्तर-
अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी अपनी साख तथा एकाधिकार बनाए रखने के लिए
रिश्वत खोरी का सहारा ले रही थी।

12 मशीन युग से पहले कौन-कौन भारतीय उद्योग एवं दस्तकारियों का विश्व बाजार में बोलबाला था ?
उत्तर
-मशीन युग से पहले भारत के सूती और रेशमी कपड़े का विश्व-बाजार में बोलबाला
था।

13 स्पिनिंग जेनी क्या है?
उत्तर-
जेम्स हरग्रीब्ज द्वारा 1764 में बनाई गई इस मशीन ने कताई की प्रक्रिया तेज कर दी और मजदूरों की माँग घटा दी। एक ही पहिया घुमाने वाला एक मजदूर बहुत सारी तकलियों को घुमा देता था और एक साथ कई धागे बनने लगते थे।

14 फ्लाई शटल क्या है ?
उत्तर-
यह रस्सियों और पुलियों के जरिए चलने वाला एक यांत्रिक औजार है जिसका
बुनाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह क्षैतिज धागे (ताना- the weft) को लम्बवत् धागे (बाना- the warp) में पिरो देती है। फ्लाई शटल के आविष्कार से बुनकरों को बड़े करघे चलाना और चौड़े अरज का कपड़ा बनाने में काफी मदद मिली।

15 जमशेदजी जीजीभोये कौन थे?
उत्तर
-जमशेदजी जीजीभोये एक पारसी बुनकर के बेटे थे। अपने समय को बहुत सारे लोगों
की तरह उन्होंने भी चीन के साथ व्यापार और जहाजरानी का काम किया था। उनके पास जहाजों का एक विशाल बेड़ा था। अंग्रेज और अमेरिकी जहाज कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के कारण 1850 के दशक तक उन्हें सारे जहाज बेचने पड़े।

16 भारत की कौन-सी दो बंदरगाहों का दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के साथ संबंध था?
उत्तर
-कोरोमण्डल तट पर स्थित मस्लीपटम और बंगाल में हुगली का।

17 अंग्रेजी कंपनी द्वारा बुनकरों को ऋण देने की प्रथा को क्यों अपनाया गया?
उत्तर
-(क) बुनकरों को ऋण इसलिए दिए गए ताकि वे मंडी से रूई आसानी से खरीद सके।
(ख) ऋण लेने वाले बुनकर किसी अन्य को अपना बना हुआ माल बेच नहीं सकते थे, यह अंग्रेजी कंपनी के लिए बड़ी अच्छी बात थी।

18 19 वीं सदी में एकाएक किस तरह से शहरी हस्त उद्योग बुरी तरह से समाप्त हो गए?
उत्तर-
अंग्रेज लोग बहुत-से मशीनों द्वारा निर्मित माल भारत लाए थे। ब्रिटिश माल गुणवत्ता में अच्छा था, साथ ही आकर्षक तथा सस्ता था। भारतीय हस्तकला उसके आगे नहीं ठहर सकती थी। इसी कारण से भारतीय हस्त उद्योग पतन के मार्ग पर चल पड़ा।

19 19 वीं शताब्दी के उन व्यवसायियों के नाम लिखें जिनका भारतीय उद्योग और व्यापार जगत में बोलबाला था।
उत्तर
-(क) द्वारकानाथ,
(ख) डिनशों पेटिट और जमशेदजी नसरवानजी टाटा जैसे पारसी,
(ग) मारवाड़ी सेठ हुकुमचन्द,
(घ) जी० डी० बिरला के पिता तथा दादा आदि।

20.औद्योगिक युग की शुरुआत कैसे हुई?

उत्तर-इस तरह विश्व में एक नए युग का प्राम्भ हुआ और वर्ष 1882 ई. में अर्नाल्ड टायनबी ने इसे ‘औद्योगिक क्रान्ति’ की संज्ञा दी। इस युग में जल तथा वाष्प के इंजन की शक्ति से चलित यंत्रों का आविष्कार हुआ जिसके कारण कारखानों की स्थापना होने लगी। कारखानों का निर्माण होने के कारण वस्तु -निर्माण का घरेलू तरीका शिथिल और कमजोर हो गया।

21. औद्योगीकरण कब शुरू हुआ?

उत्तर-आधुनिक रूप से भारतवर्ष का औद्योगीकरण 1850 ई. से प्रारंभ हुआ।

22. औद्योगीकरण का अर्थ क्या होता है?

उत्तर– औद्योगीकरण एक सामाजिक तथा आर्थिक प्रक्रिया का नाम है। इसमें मानव-समूह की सामाजिक-आर्थिक स्थिति बदल जाती है जिसमें उद्योग-धन्धों का बोलबाला होता है। वस्तुत: यह आधुनीकीकरण का एक अंग है। बड़े-पैमाने की उर्जा-खपत, बड़े पैमाने पर उत्पादन, धातुकर्म की अधिकता आदि औद्योगीकरण के लक्षण हैं।

23. औद्योगीकरण के क्या लाभ है?

उत्तर– कृषि में अनिश्चितता है। औद्योगिकीकरण से अर्थव्यवस्था सन्तुलित होगी तथा कृषि की अनिश्चितता कम हो जायेगी। (2) रोज़गार में वृद्धि (Increase in Employment) औद्योगिकीकरण के फलस्वरूप नए-नए उद्योगों का निर्माण होता है। देश के लाखों बेरोजगारों को इन उद्योगों में काम मिलने लगता है इससे बेरोज़गारी कम होती है।

24. औद्योगिक क्रांति का अर्थ:

उत्तर– अवधि ब्रिटेन में लगभग 1740 से 1850 के बीच और 1815 से यूरोप में उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तक है।

25. औद्योगीकरण की विशेषताएं क्या है?

उत्तर– औद्योगीकरण की प्रमुख विशेषता श्रम-विभाजन और विशिष्टीकरण है। औद्योगीकरण तीव्र गति से सस्ते और बड़े पैमाने के उत्पादन पर बल देता है। औद्योगीकरण की प्रमुख विशेषता नवीनतम वैज्ञानिक विधियों तथा उत्पादन की नवीनतम तकनीक के प्रयोग पर बल देना है। औद्योगीकरण प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम तथा योजनाबद्ध दोहन पर बल देता है।