आनुवंशिकता एवं जैव विकास महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर anuvanshikta पाठ 9

anuvanshikta class 10 nots आनुवंशिकता एवं जैव विकास महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आनुवंशिकता एवं जैव विकास, आनुवंशिकता एवं जैव विकास प्रश्न उत्तर, आनुवंशिकता एवं जैव विकास PDF, आनुवंशिकता एवं जैव विकास प्रश्न उत्तर कक्षा 10, आनुवंशिकता एवं जैव विकास कक्षा 10 Notes PDF, आनुवंशिकता एवं जैव विकास नोट्स, आनुवंशिकता एवं जैव विकास in English, अनुवांशिकता एवं जैव विकास MCQ, अध्याय 9 आनुवंशिकता एवं जैव विकास,

आनुवंशिकता एवं जैव विकास महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(anuvanshikta class 10 nots)

anuvanshikta class 10 nots केअध्याय में आप सभी विद्यार्थियों को इस पाठ से जुड़े सभी महत्वपूर्ण छोटे प्रश्नों का उत्तर पढ़ने के लिए मिलेगा जो कि परीक्षा में हर बार पूछे जाते है, इसलिए इसके बारे में आप सभी को जानना बहुत जरूरी है, ताकि आप सभी लोग परीक्षा में अच्छा मार्क्स ला सकें।

अनुवांशिकता किसे कहते हैं?
अनुवांशिकता की परिभाषा ?
अनुवांशिकता से क्या समझते हैं?
उत्तर – अनुवांशिकता-: माता-पिता एवं अन्य पूर्वजो के गुण का संतानों में अवतरित होना अनुवांशिकता कहलाता है |

anuvanshikta class 10 nots in hindi

1 उस पादप का नाम लिखें जिस पर मेंडल ने प्रयोग किया था ?
उत्तर-मटर का पौधा।

2 जीवों की आनुवंशिक इकाई क्या है ?
उत्तर-जीन।

3 जीन का नामकरण किस वैज्ञानिक ने किया ?
उत्तर-जॉन्सन (1909 ई०)।

4 जीन कहाँ पाये जाते हैं ?
उत्तर-गुणसूत्रों पर।

5 गुणसूत्र XY और xx किन नामों से जाने जाते हैं ?
उत्तर-लिंग गुणसूत्र।

6 अंडाणु या शुक्राणु में से कौन बच्चे के लिंग का निर्धारण करता है ?
उत्तर-शुक्राणु।

7 एक नवजात बच्चे में XY गुणसूत्र-युग्म पाया गया। यह लड़का है अथवा लड़की?
उत्तर-लड़का।

8 उस वैज्ञानिक का नाम लिखें जिसने पैत्रिक लक्षणों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी आनुवंशिक होने का अध्ययन प्रथम बार किया था।
उत्तर-मेंडल (ग्रेगर जॉन मेंडल)।

9 विकासीय संबंध स्थापित करने में किस विधि का प्रयोग व्यापक स्तर पर किया जाता है?
उत्तर-DNA की संरचना का तुलनात्मक अध्ययन ।

10 डायनासोर क्या थे ?
उत्तर-सरीसृप।

11 वह कौन-सा कारक है जो वंशागत लक्षणों को नियंत्रण करता है ?
उत्तर-जीन।

12 जीवधारियों में पाये जाने वाले उन लक्षणों के नाम लिखें जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानान्तरित होते हैं।
उत्तर-आनुवंशिक लक्षण।

13 D. N. A. का पूर्णरूप लिखें।
उत्तर-Deoxyribose Nuclic Acid (डिआक्सीराइबोज न्युक्लिक एसिड)।

14 गुणसूत्र के कौन-कौन-से घटक हैं ?
उत्तर-क्रोमैटिड और सेन्ट्रोमियर।

15 मनुष्यों में गुण सूत्रों की कितनी संख्या होती है ?
उत्तर-23 जोड़ी।

16 कोशिका विभाजन की किस अवस्था में गुणसूत्रों को देखा जा सकता है ?
उत्तर-प्रोफेज या पूर्वावस्था।

17 D. N.A. में कितने प्रकार के नाइट्रोजन युक्त क्षार पाये जाते हैं ?
उत्तर-दो प्रकार के क्षार-
(i) प्यूरीन,
(ii) पाइरीमिडीन।
anuvanshikta class 10 nots Ncert Solution Science

18 “ऐसे दो बच्चों को जो एक ही निषेचित अंडाणु से विकसित होते हैं। – क्या कहते हैं?
उत्तर-जुड़वाँ।

19 किसी बालक के हाथ में पाँच के बदले छह अंगुलियों का होना किस प्रकार की विभिन्नता है?
उत्तर-विच्छिन्न विभिन्नता या उत्परिवर्तन।

20 आर० एन० ए० का संश्लेषण किस केन्द्रीय प्रोटीन द्वारा होता है ?
उत्तर-डिआक्सी राइबोज।

21 किस वैज्ञानिक को आनुवंशिकी का पिता कहा जाता है ?
उत्तर-ग्रेगर जॉन मेंडल को।

22 रिट्रोवाइरस क्या है ?
उत्तर-ऐसे वाइरस जिसमें आनुवंशिक पदार्थ के रूप में राइवोज न्युक्लिक अम्ल (RNA) पाया जाता है, रिट्रोवाइरस कहलाता है।

23 मेंडल के प्रयोग मूलतः किस जैविक प्रक्रम पर आधारित थे ?
उत्तर-संकरण।

24 मेंडल द्वारा वर्णित आनुवंशिक इकाइयों या कारकों को क्या कहते हैं ?
उत्तर-जीन।

25 मेंडल ने अपने प्रयोग किस पौधे पर किये ?
उत्तर-मटर।

26 प्रयोग-अप्रयोग का सिद्धांत किस वैज्ञानिक की देन है ?
उत्तर-लैमार्क।

27 जैव आनुवंशिक नियम का प्रतिपादन किस वैज्ञानिक ने किया ?
उत्तर-हीकल।

28 किन्हीं दो समजात अंगों के नाम लिखें।
उत्तर-मेंढ़क के अग्रपाद और पक्षी के डैने ।

29 प्रसिद्ध पुस्तक ‘जातियों का अभ्युदय’ के लेखक का नाम लिखें।
उत्तर-चार्ल्स डार्विन।

30 एक अवशेषी अंग का नाम लिखें।
उत्तर-निमेषक झिल्ली।

31 एक जोड़ी समजात और एक जोड़ी समवृत्त अंगों के नाम लिखें।
उत्तर-समजात अंग- चमगादड़ के पंख, घोड़े की टांग।
समवृत्त अंग- तितली के पंख, चमगादड़ के पंख ।

32 ब्रोकोली का विकास किस विधि द्वारा किया जाता है ?
उत्तर-कृत्रिम चयन।

33 किस स्थान को मानव का उद्भव स्थान मानते ?

उत्तर-अफ्रीका।

34 आर्किआप्टेरिक्स क्या है ?
उत्तर-एक जीवाश्म जिसमें पक्षी और सरीसृप दोनों के लक्षण पाये जाते हैं।

35 जीवों में समानता को किस जीव वैज्ञानिक नाम से जाना जाता है ?
उत्तर-आनुवंशिकता।

36 जीवों में विभिन्नताएँ किस जीव वैज्ञानिक नाम से जानी जाती हैं ?
उत्तर-विभिन्नता।

37 जेनेटिक्स के पिता के रूप में किसे जाना जाता है ?
उत्तर-ग्रेगर जॉन मेंडल।

38 पहले भारतीय चिकित्सक का नाम क्या था जिसे आनुवंशिकता का ज्ञान था?
उत्तर-चरक।

39 प्रथम पीढ़ी में अस्तित्व में रहने वाले लक्षणों को क्या कहते हैं ?
उत्तर-प्रभावी लक्षण।

40 ऐसे लक्षणों को क्या कहते हैं जो प्रथम पीढ़ी में अस्तित्व में नहीं आते हैं ?
उत्तर-अप्रभावी लक्षण।

41 किस प्रकार के प्रोटीन में द्विगुणन की क्षमता होती है ?
उत्तर-डिआक्सी राइबोज केन्द्रीय अम्ल में।

42 प्यूरीन क्षारों के नाम लिखें।

उत्तर-एडिनीन और ग्वानीन।

43 पिरीमिडीन क्षारों के नाम लिखें ।
उत्तर-थायमीन और साइटोसीन।