Amal Chhar Lavan Mahatavpurn Prashn (अम्ल क्षार एवं लवण ) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर अम्ल क्षार एवं लवण, के महत्वपूर्ण प्रश्न,नोट्स, Ncert Solution for class 10th Science,अम्ल क्षार एवं लवण, अम्ल क्षार एवं लवण नोट्स, अम्ल क्षार एवं लवण की परिभाषा, अम्ल क्षार एवं लवण में अंतर, अम्ल क्षार एवं लवण की परिभाषा उदाहरण सहित, अम्ल क्षार एवं लवण mcq,
Amal Chhar Lavan Mahatavpurn Prashn (अम्ल क्षार एवं लवण ) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अम्ल क्षार एवं लवण के महत्वपूर्ण प्रश्न के प्रश्नोत्तरी, pdf, lesson plan के अंतर्गत आपको इस पाठ से सबंधित सभी महत्वपूर्ण छोटे सवालों का हल या उत्तर पढ़ने को मिल जायेगा आप इन्हे ध्यान से पुरा पढ़े ताकि इस तरह के सभी छोटे सवालों का हल आपको मालूम हो सके । अभ्यास प्रश्न के उत्तर
प्रश्न 1. खट्टे स्वाद वाली वस्तुओं में कौन-सा पदार्थ पाया जाता है ?
उत्तर-अम्ल।
प्रश्न 2. अम्ल का स्वाद कैसा होता है ?
उत्तर-अम्ल का स्वाद खट्टा होता है।
प्रश्न 3. लिटमस पत्र पर अम्ल का क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर-अम्ल नीला लिटमस पत्र को लाल कर देता है।
प्रश्न 4. किस प्रकार के आयन बनते हैं जब अम्ल को जल में विलेय किया जाता है ?
उत्तर-हाइड्रोजन आयन (H+)
प्रश्न 5. क्या होता है- जब नीला लिटमस पत्र HCI में डालते हैं ?
उत्तर-नीला लिटमस पत्र लाल हो जाता है |
प्रश्न 6. अम्लों का सबसे मुख्य गुण क्या है ?
उत्तर-क्षारकों को उदासीन करना।
प्रश्न 7. किस प्रकार के आयन बनते हैं जब क्षार को जल में विलेय किया जाता है ?
उत्तर-हाइड्रोक्सिल आयन (OH–) |
प्रश्न 8. क्षारकीय पदार्थों का स्वाद क्या होता है ?
उत्तर-कड़वा।
प्रश्न 9. अम्ल-क्षारक सूचक का नाम बताएँ जो लिचेन से निकाला जाता है।
उत्तर-लिटमस विलयन।
प्रश्न 10. क्षारकों का सबसे मुख्य गुण क्या है ?
उत्तर-अम्लों को उदासीन करना।
प्रश्न 11. सोडियम हाइड्रॉक्साइड का लिटमस पर प्रभाव बताएँ।
उत्तर-सोडियम हाइड्रॉक्साइड लाल लिटमस को नीला कर देता है।
प्रश्न 12. क्षार का लिटमस पत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर-लाल को नीला करता है।
प्रश्न 13. क्या क्षारकीय विलयन में H+ (aq) आयन होते हैं ? अगर हाँ तो यह क्षारकीय क्यों होते हैं ?
उत्तर-क्योंकि H+ आयन जल से आते हैं।
प्रश्न 14. अम्ल एवं क्षारक के बीच होनेवाली अभिक्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर-उदासीनीकरण।
प्रश्न 15. एक प्राकृतिक सूचक का नाम बताएँ।
उत्तर-लिटमस या हल्दी।
प्रश्न 16. लिटमस का स्रोत क्या है ?
उत्तर-लिचेन।
प्रश्न 17. लिटमस का प्राकृतिक रंग क्या है ?
उत्तर-बैंगनी।
प्रश्न 18. तीन सामान्य सूचक का नाम बताएँ।
उत्तर-(i) लिटमस, (ii) मेथिल ऑरेंज, (iii) फीनॉल्फथैलिन।
प्रश्न 19. साधारण नमक का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।
उत्तर-रासायनिक नाम- सोडियम क्लोराइड।
रासायनिक सूत्र- NaCl
Amal Chhar Lavan Mahatavpurn Prashn (अम्ल क्षार एवं लवण ) Notes
प्रश्न 20. विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।
उत्तर-रासायनिक नाम- कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड।
रासायनिक सूत्र- CaOCl2
प्रश्न 21. बेकिंग सोडा (खानेवाला सोडा) का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।
उत्तर- रासायनिक नाम- सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, रासायनिक सूत्र- NaHCO3 (सोडियम बाईकार्बोनेट)।
प्रश्न 22. धोने का सोडा का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।
उत्तर-रासायनिक नाम- सोडियम कार्बोनेट डेकाहाइड्रेट ।
रासायनिक सूत्र- Na2CO3.10H2O
प्रश्न 23. प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम एवं सूत्र लिखें।
उत्तर-रासायनिक नाम- कैल्सियम सल्फेट अर्धहाइड्रेट, रासायनिक सूत्र-
प्रश्न 24. जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है ?
उत्तर- Na2CO3.10H2O
प्रश्न 25. जिंक सल्फेट का रासायनिक सूत्र क्या है ?
उत्तर- ZnSO4
प्रश्न 26. जलीय कॉपर सल्फेट का रासायनिक सूत्र लिखें।
उत्तर- CuSO4.5H2O
प्रश्न 27. बिना बुझे हुए चूने का रासायनिक
उत्तर- Cao.
प्रश्न 28. CaOCl2 यौगिक का प्रचलित नाम क्या है ?
उत्तर-विरंजक चूर्ण।
प्रश्न 29. पीने वाले जल को जीवाणुओं से मुक्त करने के लिए रोगाणु नाशक के रूप में उपयोग में लाए जाने वाले किसी एक यौगिक का नाम बताएँ।
उत्तर-विरंजक चूर्ण।
प्रश्न 30. कपड़ों के विरंजन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली एक यौगिक का नाम लिखें।
उत्तर-विरंजक चूर्ण।
प्रश्न 31. उस पदार्थ का नाम बताएँ जो क्लोरीन से क्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता सूत्र लिखें ।
उत्तर-Ca(OH)2 (बुझा हुआ चूना)।
प्रश्न 32. उस अभिक्रिया का क्या नाम है जिसमें सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन से सोडियम हाइड्रॉक्साइड व क्लोरीन गैस मुक्त होती है।
उत्तर-क्लोर-क्षार अभिक्रिया।
प्रश्न 33. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट के विलयन को गर्म करने पर क्या होगा ? इस अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखें।
गर्म करने पर
उत्तर-
सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
प्रश्न 34. धावन सोडा का जलीय घोल अम्लीय होता है या क्षारीय ?
उत्तर-क्षारीय।
प्रश्न 35. कठोर जल को मृदु करने के लिए किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है?
उत्तर-सोडियम कार्बोनेट डेकाहाइड्रेट (धावन सोडा)।
प्रश्न 36. जल की स्थायी कठोरता को हटाने के लिए एक उपयोगी यौगिक का नाम लिखें।
उत्तर-सोडियम कार्बोनेट ।
Amal Chhar Lavan Mahatavpurn Prashn (अम्ल क्षार एवं लवण ) प्रश्न के उत्तर
प्रश्न 37. अपच का उपचार करने के लिए किस औषधि का उपयोग होता है ?
उत्तर-ऐन्टैसिड।
प्रश्न 38. का सामान्य नाम क्या है ?
उत्तर-प्लास्टर ऑफ पेरिस।
प्रश्न 39. प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखें।
उत्तर : प्लास्टर ऑफ पेरिस (CaSO4 ½ H2O) जल के साथ अभिक्रिया करके जिप्सम (CaSO4.2H20) बनाता है और लगभग आधे घंटे में जम कर ठोस बन जाता है।
CaSO4 ½ H2O + 1 ½ H2O → CaSO4.2H2O
(प्लास्टर ऑफ पेरिस) (जल) जिप्सम
प्रश्न 40. अस्पतालों में टूटी हुई हड्डी को उसी स्थान पर बनाए रखने के लिए डॉक्टर जल में सफेद पदार्थ का पेस्ट उपयोग करते हैं। उस पदार्थ का नाम एवं रासायनिक सूत्र लिखें।
उत्तर-पदार्थ का नाम- प्लास्टर ऑफ पेरिस ।
रासायनिक सूत्र-
प्रश्न 41. चिकित्सा के क्षेत्र में एवं खिलौना बनाने के उपयोग में लाए जाने वाले एक यौगिक का नाम लिखें।
उत्तर-प्लास्टर ऑफ पेरिस ।
प्रश्न 42. यदि प्लास्टर ऑफ पेरिस के निर्माण के समय गर्म करने की प्रक्रिया को नियंत्रित न किया जाए तो क्या पदार्थ बनता है ?
उत्तर-निर्जलीय कैल्सियम सल्फेट ।
प्रश्न 43. C6H12O6 का सामान्य नाम क्या है ?
उत्तर-ग्लूकोज।
प्रश्न 44. कोई विलयन अंडे के पिसे हुए कवच से अभिक्रिया कर एक गैस उत्पन्न करता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देता है। इस विलयन में क्या होगा?
उत्तर- HCI.
प्रश्न 45. NaOH का 10 ml विलयन, HCI के 8ml विलयन से पूर्णतः उदासीन हो जाता है। यदि हम NaOH के उसी विलयन का 20 ml लें तो इसे उदासीन करने के लिए HCI के उसी विलयन की कितनी मात्रा की आवश्यकता होगी?
उत्तर-16ml.
प्रश्न 46. कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, इसका pH मान बताएँ।
उत्तर- 7 से अधिक।
प्रश्न 47. उदासीन विलयन का pH मान बताएँ।
उत्तर- pH मान 7
प्रश्न 48. अम्लीय विलयन का pH मान बताएँ।
उत्तर- pH, 7 से कम।
प्रश्न 49. क्षारीय विलयन का pH मान बताएँ।
उत्तर- pH, 7 से अधिक।
प्रश्न 50. शुद्ध जल का pH मान क्या होता है ?
उत्तर-7.
प्रश्न 51. pH स्केल का परास क्या होता है ?
उत्तर-0 से 14 तक।
प्रश्न 52. किस pH परास में हमारा शरीर कार्य करता है ?
उत्तर- 7.0 से 7.8.
प्रश्न 53. मुँह के pH का मान 5.5 से कम होने पर क्या प्रारंभ हो जाता है ?
उत्तर-इनैमल का संक्षारण होने लगता है।
प्रश्न 54. पेट (उदर) में किस अम्ल का निर्माण होता है ?
उत्तर- HCI अम्ल।
प्रश्न 55. मधुमक्खी के डंक मारने के समय व्यक्ति की त्वचा के भीतर कौन-सा रसायन डाला जाता है ?
उत्तर-मेथेनॉइक अम्ल।
प्रश्न 56. नेटल (बिच्छू बूटी) के डंक के प्रभाव को कम करने के लिए प्रयुक्त एक पौधे का नाम बताएँ।
उत्तर-डॉक पौधा। (Jac)