अध्याय 4 कृषि class 8 Ncert Solution Geography के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ एवं अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर इस पोस्ट पर कवर किया गया है, जो परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, और पिछले कई परीक्षाओं में भी इस तरह के प्रश्न पूछे जा चुके हैं, इसलिए कृपया करके इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें-
अध्याय 4 कृषि class 8 Ncert Solution Geography वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर
सही विकल्प का चयन करें-
1 चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है ?
(a) भारत,
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका,
(c) चीन,
(d) ब्राजील।
उत्तर-(c)
2 मनुष्य की जिन क्रियाओं से आय बढ़ती है और आर्थिक उन्नति होती है उन्हें कहते हैं-
(a) अनार्थिक क्रिया,
(b) प्राथमिक क्रिया,
(c) आर्थिक क्रिया,
(d) सामाजिक क्रिया।
उत्तर-(c)
3 भारत की कुल आबादी का कितना भाग कृषि पर आधारित है ?
(a) एक चौथाई.
(b) दो तिहाई,
(c) एक तिहाई,
(d) आधी।
उत्तर-(b)
4 जिस कृषि में, किसान मुख्यतः अपने परिवार की आवश्यकता पूर्ति के लिए खेती करता है, उसे कहते हैं-
(a) नकदी कृषि,
(b) बागानी कृषि,
(c) निर्वाह कृषि,
(d) वाणिज्यिक कृषि।
उत्तर-(c)
5 चलवासी पशुचारण किस प्रकार की खेती करते हैं ?
(a) गहन निर्वाह कृषि,
(b) आदिम निर्वाह कृषि,
(c) बागानी कृषि,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
6 विश्व में मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक देश है-
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका,
(b) रूस,
(c) युक्रेन,
(d) भारत।
उत्तर-(a)
7 रोटी की टोकरी’ किसे कहा जाता है?
(a) वेल्ड प्रदेश.
(b) डाउन्स,
(C) प्रेयरी प्रदेश
(d) स्टेपी प्रदेश।
उत्तर-(c)
8 ‘सुनहरा रेशा’ किसे कहते हैं?
(a) पटसन.
(b) कपास.
(c) तुत.
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
9 “सफेद सोना’ किसे कहा जाता है ?
(a) कपास,
(b) जूट.
(c) रेशम
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
10 ‘विश्व का कॉफी कटोरा” किस देश को कहा जाता है ?
(a) लंदन.
(b) चीन,
(c) ब्राजील,
(d) फ्रांस।
उत्तर-(c)
11 विश्व का सबसे बड़े चावल उत्पादक देशों का सही क्रम चुने-
(a) चीन, भारत, जापान, श्रीलंका,
(b) भारत, चीन, जापान, श्रीलंका,
(c) चीन, श्रीलंका, भारत, जापान,
(d) चीन, भारत, श्रीलंका, जापान।
उत्तर-(a)
12 इनमें कौन प्रमुख पेय फसल है ?
(a) चाय और कहवा.
(b) दूध और शरबत,
(c) जल और नारियल का पानी,
(d) गन्ने का रस व सत्तू का शरबत ।
उत्तर-(a)
13 प्राथमिक क्रियाओं का उदाहरण नहीं हैं-
(a) कृषि,
(b) खनन,
(C) बैंक,
(d) पशुपालन।
उत्तर-(c)
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
(क) कृषि एक…………. क्रिया है।
(ख) भारत की कुल भूमि का……………….. प्रतिशत कृषि योग्य को सुनहरा
(ग) स्थानांतरी कृषि को उत्तर पूर्वी भारत में ………………खेती कहते है।
(घ) चाय, कॉफी, रबर………………. कृषि की फसलें हैं।
(ड) चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश…………………है।
(च) ………….को सफेद सोना ………………….तथा रेशा कहा जाता है।
(छ) ………………को विश्व का कॉफी कटोरा भी कहा जाता है।
(ज) चाय एवं कहवा ……………..फसल का उदाहरण है।
उत्तर-(क) प्राथमिक, (ख) 57. (ग) झूम. (घ) रोपण, (ड) चीन, (च) कपास, पटसन, (छ) ब्राजील, (ज) पेय।
अध्याय 4 कृषि class 8 Ncert Solution Geography अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1 आर्थिक क्रियाएँ कितने प्रकार की होती हैं ? नाम लिखें।
उत्तर-आर्थिक क्रियाएँ तीन प्रकार होती हैं-
(क) प्राथमिक क्रियाएँ.
(ख) द्वितीयक क्रियाएँ,
(ग) तृतीयक क्रियाएँ।
2 प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक आर्थिक क्रियाओं के एक-एक उदाहरण लिखें।
उत्तर-प्राथमिक– कृषि, खनन, पशुपालन, मत्स्यन आदि ।
द्वितीयक- लौह, इस्पात उद्योग, वस्त्र उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण आदि।
तृतीयक- बैंकिग, यातायात, बीमा, संचार, विज्ञापन आदि।
3 कृषिगत भूमि क्या है ?
उत्तर-ऐसी भूमि जिस पर कृषि कार्य किया जा सकता है, कृषि योग्य या कृषिगत भूमि कहलाती है।
4 चलवासी पशुचारण भारत के किस राज्य में होता है ?
उत्तर-चलवासी पशुचारण भारत के राजस्थान एवं जम्मू कश्मीर राज्य में होता है।
5 किस प्रकार की कृषि में फसल का उत्पादन बाजार में बेचने के लिए किया जाता है।
उत्तर-वाणिज्यिक कृषि।
6 जूट के मुख्य उत्पादक देश कौन-कौन से हैं?
उत्तर-भारत और बांग्लादेश जूट के मुख्य उत्पादक देश हैं। इसके अलावा चीन, उज्वेकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, वियतनाम में भी इसकी खेती होती है।
7 कृषि से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-विभिन्न प्रकार की फसलों, जैसे- गेहूँ, चना, चावल, कपास तथा गन्ना आदि को भूमि पर उगाने की क्रिया को कृषि कहा जाता है। कई अन्य क्रिया-कलाप, जैसे- पशुपालन, मुर्गीपालन
एवं मत्स्यपालन आदि भी कृषि के अंतर्गत आते हैं।
8 आर्थिक क्रियाएँ किसे कहते है ?
उत्तर-मनुष्य की जिन क्रियाओं से आय बढ़ती है और आर्थिक उन्नति होती है उन्हें आर्थिक क्रियाएँ कहते है।
9 दो रेशेदार फसलों के नाम लिखें?
उत्तर-जूट और कपास।
10 दो पेय फसलों के नाम लिखें?
उत्तर-चाय और कहवा (कॉफी)।
11 उन कारकों का नाम बताएँ जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।
उत्तर-अनुकूल स्थलाकृति, मृदा और जलवायु कृषि क्रियाकलाप के लिए अति आवश्यक है। ये कारक ही कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।
12 मिश्रित कृषि क्या है?
उत्तर-जब कृषि कार्य के साथ-साथ पशुपालन भी किया जाता है तब उसे मिश्रित कृषि कहते हैं।
13 रोपण कृषि क्या है?
उत्तर-रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है जहाँ चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला अथवा कपास की एकल फसल उगाई जाती है। रोपण कृषि का मुख्य क्षेत्र उष्णकटिबंधीय
प्रदेशों में पाया जाता है।
14 जैविक कृषि क्या है ?
उत्तर-जैविक कृषि में रासायनिक खादों के स्थान पर जैविक खाद और कीटनाशी का उपयोग किया जाता है।
15 हरित क्रांति क्या है?
उत्तर-हरित क्रांति कृषि में अधिक उत्पादन करने के लिए कार्यक्रम है। इसमें अच्छे बीज, खाद तथा सिंचाई की मदद से अधिक उत्पादन किया जाता है।
16 विश्व में उगाई जाने वाली तीन प्रमुख रेशेदार फसलों की सूची बताएँ।
उत्तर-विश्व में उगाई जाने वाली तीन प्रमुख रेशदार फसलों की सूची इस प्रकार है-
(क) कपास, (ख) जूट, (ग) पटुआ (सन)
17 मक्का के मुख्य उत्पादक देश कौन-कौन से है ?
उत्तर-संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील, मैक्सिको, भारत।
18 कृषि कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर-कृषि दो प्रकार की होती है-
(क) निर्वाह कृषि, (ख) वाणिज्यिक कृषि। Jac Board