आधुनिक विश्व में चरवाहे पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न Ncert Solution For Class 9th

आधुनिक विश्व में चरवाहे पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न Ncert Solution For Class 9th के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को पाठ से जुड़ी हर छोटी महत्वपूर्ण प्रश्न एवं लघु उत्तरीय प्रश्न के बारे में इस ब्लॉग पोस्ट में विस्तार से बताया गया है, इसलिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें क्योंकि इस तरह के प्रश्न पिछले कई परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, और उम्मीद है, आने वाले आगामी परीक्षा में भी पूछे जा सकते हैं:-

आधुनिक विश्व में चरवाहे mcq Class 9th

सही विकल्प का चयन करें-
1 ऊँचे पर्वतीय प्रदेशों पर स्थित चारागाह को कहा जाता है-
(a) ग्याल,
(b) सवाना,
(c) पम्पास.
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
2 अफ्रीका का सबसे पुराना चरवाहा कबीला कहलाता है-
(a) मुर्कान,
(b) मासाई.
(c) राइका,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
3 महाराष्ट्र का एक महत्त्वपूर्ण चरवाहा समुदाय है-
(a) राइका,
(b) बोरान.
(c) धनगर
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
4 गढ़वाल और कुमाऊँ पहाड़ियों के निचले हिस्से के आसपास सूखे या शुष्क जंगल का इलाका कहलाता है-
(a) बुग्याल,
(b) भाबर.
(c) मंडप.
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
5 एक ऐसा समुदाय जिसके सदस्य आज भी बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों पालते है?
(a) राइका समुदाय.
(b) गुज्जर बकरवाल समुदाय,
(6) कुरवा समुदाय,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
6 सितम्बर-अक्टूबर में कटने वाली फसल को कौन-सी फसल कहते हैं ?
(a) रबी फसल,
(b) खरीफ फसल,
(c) नकदी फसल,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
7 परंपरा और रीति रिवाज के आधार पर मिलने वाला अधिकार कहलाता है-
(a) परंपरागत अधिकार,
(b) वंशानुगत अधिकार,
(e) मौलिक अधिकार, (d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
8 भावर किसे कहते है?
(a) ऊँचे पहाड़ों पर स्थित घास के मैदान,
(b) तटीय मैदान,
(c) पहाड़ी क्षेत्रों में सूखे जंगल का इलाका,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
9 जम्मू कश्मीर के चरवाहों को क्या कहा जाता है ?
(a) गुर्जर बकरवाल,
(c) मजदूर
(d) मोटिया।
उत्तर-(a)
10 राजस्थान का एक महत्त्वपूर्ण चरवाहा समुदाय है-
(a) राइका,
(b) बोरान,
(c) धनगर.
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
11 निम्नांकित में कौन आफ्रीका के चरवाहा नहीं है ?
(a) मासाई,
(b) बोरान.
(c) सोमाली
(d) धनगर।
उत्तर-(d)

NCERT Solutions for Class 9th: पाठ 5 – आधुनिक विश्व में चरवाहे इतिहास

1 बुग्याल का क्या अर्थ है?
उत्तर-बुग्याल ऊँचे पर्वतों में 12000 फुट की ऊंचाई पर स्थित चरागाह है। उदाहरण के लिए पूर्वी गढ़वाल के बुग्याल । यहाँ प्रायः भेड़ चराई जाती है।
2 बुग्याल के प्रमुख लक्षणों को लिखें।
उत्तर-(क) बुग्याल सर्दियों में बर्फ से ढके रहते हैं तथा अप्रैल के बाद वहाँ जीवन दिखाई देता है।
(ख) अप्रैल के बाद सारे पर्वतीय क्षेत्र में घास ही पास दिखाई देती है।
(ग) मानसून आने पर ये चरागाह बनस्पति से ढक जाते है तथा जंगली फूलों की चादर फैल जाती है।
3 चलवासी चरवाहे कौन है?
उत्तर-चलवासी वे लोग हैं जो एक स्थान पर नहीं ठहरते अर्थात् एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते हैं। भारत के कई भागों में चलवासी चरवाहे हैं जो अपनी भेड़ तथा बकरियों के साथ घूमते हैं।
4 जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश-उत्तरांचल के पाँच चलवासी चरवाहों के नाम लिखें।
उत्तर-(क) गुज्जर बक्करवाल,
(ख) गद्दी गड़रिये.
(ग) भेटिया.
(घ) शेरपा.
(ड) किन्नौरी।
5 पाँच भौगोलिक भागों के नाम लिखें जहाँ चरवाही कार्य होता है।
उत्तर-(क) पर्वत.
(ख) पठार,
(ग) मैदान,
(घ) मरुस्थल.
(ड) वन।

आधुनिक विश्व में चरवाहे इतिहास के प्रश्न उत्तर

6 बंजारे कौन थे?
उत्तर-बंजारे घरवाहों का प्रसिद्ध कबीला माना जाता है जो देश के एक लम्बे-चौड़े भाग जैसे- उत्तरप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र आदि में आम पाए जाते थे।
7 घुमंतू किसे कहते है?
उत्तर-वे लोग जो अपने निर्वाह के लिये एक स्थान से दूसरे स्थान घूमते रहते हैं उन्हें घुमंतू कहा जाता है।
8 एक ऐसे समुदाय का नाम लें जिनके सदस्य आज भी बड़ी मात्रा में भेड़, बकरियों पालने का काम करते है।
उत्तर-जम्मू और कश्मीर के गुज्जर बकरवाल समुदाय।
9 गदी परवाहे कौन है?
उत्तर-हिमाचल प्रदेश में जो लोग अपने रेवड़ों के साथ पहाड़ों में ऊपर नीचे घूमते रहते है उन्हें गद्दी चरवाहे कहते है।
10 गुज्जर मण्डप किसे कहते है?
उत्तर-गुज्जर चरवाहों के कार्यस्थल को गुज्जर मंडप कहा जाता है जहाँ वे रहते हैं और दूध एवं भी बेचने का काम करते हैं।
11 भावर किसे कहा जाता है?
उत्तर-गढ़वाल और कुमाऊँ में निचली पहाड़ियों में शुष्क वनों के क्षेत्र को भाबर कहा जाता है।
12 पार क्या होते हैं?
उत्तर-ऊँचे पर्वतों में स्थित चरागाहों को धार’ कहा जाता है।
13 महाराष्ट्र के एक चरागाह कवीले का नाम लिखें।
उत्तर-घगर।
14 कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश के तीन चरवाहा कबीलों के नाम लिखें।
उत्तर-गोल्ला. कुरूमा और कुरबा आदि।

आधुनिक विश्व में चरवाहे : अभ्यास History class 9th

15 पहाड़ी चरवाहों की गतिविधियों को कौन-सा ऋतु चक्र प्रभावित करता है ?
उत्तर-सर्दी-गर्मी।
16 राजस्थान के एक चरवाहा कबीले का नाम लिखें।
उत्तर-राइका।
17 चरवाहा कबीलों के मुख्य व्यवसाय क्या होते है ?
उत्तर-चरवाही, व्यापार और कृषि।
18 मासाई कौन है?
उत्तर-मासाई अफ्रीका का सबसे पुराना चरवाहा कवीला है जो दूध और मांस पर अपना निर्वाह करता है।
(ख) बरबेर्स,
19 आफ्रीका के कुछ चरवाहा-कबीलों के नाम लिखें।
उत्तर-(क) बेदुईन्स.
(ख) बरबेर्स,
(ग) मासाई.
(घ) सोमाली,
(ड) बोरान,
(च) तुर्कान।
20 सूखा चरवाहों को कैसे प्रभावित करता है ?
उत्तर-सूखा चरवाहे का जानी दुश्मन होता है क्योंकि सूखा पड़ने पर उनके पशु मरने लगते है और वे स्वयं अर्श से फर्श तक आ जाते हैं। jac board