पाठ-5 उत्साह महत्वपूर्ण प्रश्न NC ERT solutions for class 10th
पाठ-5 उत्साह महत्वपूर्ण प्रश्न के इस भाग में पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सवालों का एक एक कर वर्णन किया गया है
(1.) कवि और कविता का नाम लिखें।
उत्तर-कवि का नाम- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’,कविता का नाम- उत्साह।
(2.) कवि बादल को क्या घेरने के लिए कह रहा है और क्यों ?
उत्तर-कवि बादल को पूरा आकाश घेरने के लिए कह रहा है। यह आकाश मानो धरती का संरक्षक है। क्योंकि कवि चाहता है कि बादल, आकाश में फैली तपन, गर्मी और लू को हटाकर धरती पर छाया कर दे और उसे वर्षा का जल प्रदान करे।
(3.) कवि बादल के सौंदर्य का वर्णन किस प्रकार करता है ?
उत्तर-उत्साह महत्वपूर्ण प्रश्न 3 में क वि बादल को सुंदर और काले घुँघराले बालों वाला बताता है। यह बाल-कल्पना के समान प्रतीत होता है। इसके अंदर बिजली की छवि समाई रहती है। कवि बादल का मानवीकरण करता है।
(4.) कवि बादल को गरजने के लिए क्यों कह रहा है ?
उत्तर-कवि बादल को गरजने के लिए इसलिए कहता है क्योंकि वह वातावरण में जोश, पौरुष और क्रांति चाहता है। निराला को बादल की गड़गड़ाहट बहुत प्रिय है।
(5.) कविता में विद्युत-छबि उर में’ का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-‘विद्युत-छबि उर में से तात्पर्य है कि बादलों के भीतर बिजली की चमक कौंधती है। इसका प्रतीकार्थ यह है कि बादलों में क्रांति की कड़क और शक्ति होती है।
(6.) ललित काले घुँघराले बालों की कल्पना किसके लिए की गई है ?
उत्तर-बादल रूप में काले, घने और फैलाव-भरे होते हैं। उनका रूप ऐसा होता है मानो किसी बच्चे के काले घुँघराले और सुंदर केश हों । रूप, रंग और फैलाव की समानता के कारण बादलों की कल्पना ललित काले घुँघराले बालों के लिए की गई है।
(7.) इस कविता का मुख्य स्वर क्रांति का है। सिद्ध करें।
उत्तर-उत्साह महत्वपूर्ण प्रश्न 7 में कहता है कि यह कविता क्रांति का आह्वान करती है। कवि को बादलों की ‘गरज’ प्रिय है। वह ‘घेर घेर घोर गगन’ कहकर बादलों को उग्रतापूर्वक घेराव करने की प्रेरणा देता है। हृदय में विद्युत-छवि का होना तथा वज्र छिपाना भी क्रांति की शक्ति के प्रतीक हैं। इस प्रकार इस कविता का मुख्य स्वर क्रांति का है।
(8.) कवि बादल से बरसने की प्रार्थना क्यों करता है ?
उत्तर-कवि बादल से बरसने की प्रार्थना इसलिए करता है क्योंकि यह घरती तप रही है अर्थात धरती पर रहने वाले जन कष्ट झेल रहे हैं, वे प्यासे है बादल बरस कर धरती की प्यास को बुझा देंगे।
(9.) इस कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है ?
उत्तर-उत्साह महत्वपूर्ण प्रश्न के इस भाग कविता के माध्यम से कवि क्रांति की आवश्यकता को चिहिनत करना चाहता है। बादल क्रांति का प्रतीक है। यह क्रांति रूपी बादल एक ओर पीडित प्यासे जन की आकांक्षा को पूरा करेगा तो दूसरी ओर नई कल्पना के नए अंकर उगाएगा इससे सामाजिक क्रांति का सूत्रपात होगा।
(10.) कौन विकल और उन्मन थे और क्यों ?
उत्तर-विश्व के सभी लोग व्याकुल और अनमने थे। वे भीषण गर्मी की तपन के कारण दुखी थे।
(11.) ‘तत्प धरा’ के संकेतार्थ स्पष्ट करें।
उत्तर-‘तत्प धरा’ का शाब्दिक अर्थ है- गर्मी से तपती हुई धरती । इसका सांकेतिक अर्थ है- दुखों से पीड़ित धरती।
(12.) कवि बादल से क्या प्रार्थना करता है ?
उत्तर-कवि बादल से प्रार्थना करता है कि वे गर्मी से तपती धरती पर खूब बरसें और उसे शीतल कर दें।